{"_id":"6464254e3b48d5f038073663","slug":"sit-will-investigate-attempt-to-offer-chadar-in-trimbakeshwar-temple-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की चादर चढ़ाने की कोशिश एसआईटी करेगी जांच, उपमुख्यमंत्री ने दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की चादर चढ़ाने की कोशिश एसआईटी करेगी जांच, उपमुख्यमंत्री ने दिए आदेश
Wed, 17 May 2023 06:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 06:22 AM IST
सार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब पांच से छह लोग चादर लेकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा गार्ड उन्हें पवित्र मंदिर के बाहर रोक देते हैं।
विज्ञापन
Trimbakeshwar temple
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के एक समूह ने मूर्ति पर चादर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा कर्मी ने समूह को ऐसा करने से रोक दिया। उधर, इस पूरे मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब पांच से छह लोग चादर लेकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा गार्ड उन्हें पवित्र मंदिर के बाहर रोक देते हैं। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। डिप्टी सीएम के कार्यालय ने कहा, एसआईटी न केवल इस घटना की जांच करेगी, बल्कि पिछले साल की घटना की भी जांच करेगी, जब एक निश्चित भीड़ मुख्य प्रवेश द्वार के माध्यम से त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गई थी। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां सिर्फ हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है।