फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sister of kerala nun who accused bishop franco of rape alleges death threats by his relatives

केरल नन रेप: पीड़िता की बहन का आरोप, बिशप के रिश्तेदार दे रहे जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा

Tue, 25 Sep 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Updated Tue, 25 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Sister of kerala nun who accused bishop franco of rape alleges death threats by his relatives
Bishop Franco Mulakkal

केरल में नन से बलात्कार मामले में पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया है कि आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के रिश्तेदारों की ओर से उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कोट्टायम पुलिस अधीक्षक (एसपी) और कलाडी के सर्किल इंस्पेक्टर को शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने बिशप फ्रैंको के रिश्तेदारों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पीड़िता की बहन ने कहा है कि आरोपी बिशप के भाईयों ने उनके खिलाफ फर्जी शिकायतें दायर की हैं, जबकि मुलक्क्ल के एक रिश्तेदार ने उसके बेटे और भाई को धमकी दी है और एक अन्य रिश्तेदार ने उनकी विरोध करते हुए तस्वीर खींची और बाद में उन्हें धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने कलाडी पुलिस थाने में दायर अपनी शिकायत में कहा है 'जब से बिशप जेल में है, हमें जान का खतरा महसूस होने लगा है। बिशप के एक सहयोगी थॉमस चिट्टुपरंबन ने मेरे बेटे और भाई को धमकी दी है कि अगर बिशप के साथ कुछ भी होता है तो वह उन्हें खत्म कर देगा। हमें पता चला है कि उसके कुछ करीबी किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए हमें सुरक्षा की आवश्यकता है।' 


बता दें कि नन से बलात्कार के आरोप में पिछले हफ्ते बिशप फ्रैंको मुलक्कल से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की गई थी और उसके बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच नन के साथ 13 बार दुष्कर्म करने का आरोप है। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed