{"_id":"5ce23350bdec22075f5787e0","slug":"singapore-bound-flight-made-an-emergency-landing-at-chennai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर जा रही फ्लाइट की चेन्नई में आपात लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिंगापुर जा रही फ्लाइट की चेन्नई में आपात लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित
Tue, 21 May 2019 08:00 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 21 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहा स्कूट एयरवेज के विमान टीआर 567 "कार्गो से धुआं निकलने की चेतावनी" के बाद सोमवार चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा गया। विमान में 161 यात्री और क्रू के सदस्य सवार थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इससे पहले यहां अधिकारियों ने बताया था कि विमान इंजन में से 'चिंगारी' निकलने के बाद आपात स्थिति में उतरा।
Singapore-bound Scoot Airways flight TR 567 flying from Trichy (Tamil Nadu) made an emergency landing at Chennai airport after pilot detected smoke in the aircraft cargo, around 3:40 am today. pic.twitter.com/AIbgYrL3SU
— ANI (@ANI) May 20, 2019
स्कूट के एक प्रवक्ता ने कहा, "कार्गो से धुआ निकलने संबंधी चेतावनी के बाद 20 मई 2019 को तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही उड़ान टीआर 567 का मार्ग चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एहतियातन परिवर्तित किया गया।"
प्रवक्ता ने कहा, "विमान स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 41 मिनट पर चेन्नई में सुरक्षित उतरा। विमान को जांच के लिए खड़ा रखा गया है और शुरुआती जांच इस ओर इशारा करती है कि यह झूठी चेतावनी थी।"
प्रवक्ता ने बताया कि नियामक की मंजूरी के बाद विमानन कंपनी यात्रियों को सिंगापुर ले जाने के लिए दिन में बाद में किसी अन्य विमान का प्रबंध करेगी।
यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया।