{"_id":"68469b67fcf5a4762b055a91","slug":"sikkim-landslide-body-of-army-man-recovered-search-underway-for-5-others-know-all-about-it-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim Landslide: सिक्किम भूस्खलन मामले में आया अपडेट; सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim Landslide: सिक्किम भूस्खलन मामले में आया अपडेट; सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी
Mon, 09 Jun 2025 01:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गंगटोक
पीटीआई, गंगटोक
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:59 PM IST
सार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई है। मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
सिक्किम में तबाही
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम भूस्खलन मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान का शव बरामद किया गया है। इस दौरान पांच अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी सिक्किम के चट्टेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह लोगों में से एक सेना के जवान का शव सोमवार को मंगन जिले में बरामद किया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई है। मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी
एसपी ने बताया, 'बचाव दल ने सेना के जवान सैनुद्दीन पीके का शव बरामद कर लिया है, जो एक सैन्य शिविर में 1 जून को हुए भूस्खलन के बाद लापता हुए छह कर्मियों में से एक थे। लापता लोगों के अलावा भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।'
विज्ञापन
भूस्खलन की कई घटनाएं हुई थी
उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई थी, जिससे सड़क और दूरसंचार संपर्क बाधित हुआ है। लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग कस्बों में खराब मौसम के कारण कई दिनों तक करीब 2,000 पर्यटक फंसे रहे, जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में बचाव अभियान के तहत सड़क और हवाई मार्ग से निकाला गया।