फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim govt to create fixed deposits of Rs 10,800 in name of newborns

Sikkim: CM तमांग ने किया 'सिक्किम शिशु समृद्धि योजना' का एलान, नवजातों के नाम पर खाते में पैसा जमा करेगी सरकार

Mon, 26 Feb 2024 06:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Feb 2024 06:51 PM IST
सार

Sikkim: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले 'सिक्किम शिशु समृद्धि योजना' की घोषणा की। इसके तहत नवजातों के नाम पर खाते में 10,800 रुपये जमा किए जाएंगे। इस पैसे को बच्चे के 18 वर्ष पूरा होने पर ही निकाला जा सकेगा।

विज्ञापन
Sikkim govt to create fixed deposits of Rs 10,800 in name of newborns
प्रेम सिंह तमांग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत सरकार नवजात शिशु के नाम पर 10 हजार 800 रुपये की सावधि जमा (एफडी) करेगी। मुख्ममंत्री ने सोरेंग जिले में 'जन भरोसा सम्मेलन'के दौरान योजना की घोषणा की। 

विज्ञापन

तमांग ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले 'सिक्किम शिशु समृद्धि योजना' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सावधि जमा को बच्चे के 18 वर्ष पूरा होने पर ही निकाला जा सकेगा। 2011 की जनगणना के मुताबिक, हिमालयी राज्य में 6.10 लाख आबादी है, जो कि देश में सबसे कम है। तमांग सरकार दंपतियों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि आबादी की बढ़ती उम्र की चिंता को दूर किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो या तीन बच्चे वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त वेतन वृद्धि, महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक वर्ष का मातृत्व अवकाश और गैर-सरकारी माताओं के लिए वित्तीय अनुदान शामिल हैं। मुख्यमंत्री तमांग ने पिछले साल कहा था, सिक्किम में मूल आबादी के बीच कम प्रजनन दर गंभीर चिंता का विषय है हमें प्रक्रिया को उलटने के लिए सबकुछ करना चाहिए। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा में चार साल पूरे कर  चुके करीब 25 हजार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए 29 फरवरी को रंगपो में नियमितीकरण के लिए ज्ञापन मिलेगा। इस महीने की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के नियमितीकरण और पुरानी पेंशन योजना की बहाली को मंजूरी दी थी। 

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि होम स्टे के निर्माण पर 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। तमांग ने सोरेंग जिले के सिंगलिंग में एक फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 5.5 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed