{"_id":"600b47138ebc3e32ed5a4518","slug":"sikkim-government-decided-to-open-ramam-border-check-post-for-foreign-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए रामम सीमा चेकपोस्ट खोलने का किया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए रामम सीमा चेकपोस्ट खोलने का किया फैसला
Sat, 23 Jan 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गंगटोक
एजेंसी, गंगटोक
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक- सिक्किम
सिक्किम सरकार ने ग्रामीण, धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली मार्च से विदेशी पर्यटकों के लिए रामम सीमा चेकपोस्ट खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पश्चिमी सिक्किम जिले में स्थित रामम चेकपोस्ट से विदेशी सैलानियों को एक रिस्ट्रिक्टेड एरिया परमिट (आरएपी) और प्रोटेक्टेड एरिया परमिट (पीएपी) जारी किया जाएगा। फिलहाल ये परमिट सिर्फ मेली और रैंगपो चेकपोस्ट पर जारी होते हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अब नेपाल से आने वाले सैलानियों को सिक्किम में सीधा प्रवेश मिलेगा। इन्हें अब सिक्किम में प्रवेश के लिए पहले सिलीगुड़ी जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन