{"_id":"5bd652f2bdec22693d1212e2","slug":"signing-to-strengthen-academic-cooperation-between-england-and-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच शैक्षणिक सहयोग मजबूत करने पर हस्ताक्षर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंग्लैंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच शैक्षणिक सहयोग मजबूत करने पर हस्ताक्षर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग (अरुणाचल प्रदेश)
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश काउंसिल और अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इंग्लैंड एवं इस पर्वतीय राज्य के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए रविवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। तवांग महोत्सव के दौरान यहां मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मौजदूगी में ब्रिटिश कौंसिल के निदेशक एलन जेमेल और राज्य के उच्च तकनीकी शिक्षा निदेशक डॉ. तायेक टालोम ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस सहमति पत्र के तहत हर साल राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों के 50 शिक्षकों को ब्रिटिश काउंसिल की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा हर साल 50 छात्रों को भी अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खांडू ने इस मौके पर कहा कि इस सहमति पत्र से शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में आपसी सहयोग और मजबूत होगा।
विज्ञापन