{"_id":"578f30c54f1c1b347fc4bf9b","slug":"sidhu-quits-as-rs-mp-we-get-mixed-response","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिद्धू के आप में शमिल होने पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिद्धू के आप में शमिल होने पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब नवजोत सिद्धू के राज्य सभा और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने की खबरें आई। सिद्धू के इस्तीफे को लेकर राजनीति गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने उनके इस्तीफे पर सफाई तो दी। पर इस्तीफे की वजह को साफ नहीं किया उनका कहना है कि सिद्धू पंजाब की सेवा करना चाहते हैं। इस्ताफे के बाद सिद्धू के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है उनके आचानक इस्तीफे को कईयों ने अपनी राजनीति लालसा को पूरा करने वाला कदम बताया।
विज्ञापन
खैर सिद्धू के इस अचानक इस्तीफे की वजह केवल वो ही जानते है। लेकिन सिद्धू के इस इस्तीफे को लेकर आम जनता क्या सोचती है और सिद्धू के इस कदम के आगामी परिणामों को जानने के लिए अमर उजाला ने हमेशा तरह इस बार भी जनता से वोट के माध्यम से उसकी की राय जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस बार हमने पोल में जनता से सवाल किया था कि क्या सिद्धू के आप में शामिल होने से पार्टी को चुनाव में फायदा होगा? इस सवाल पर हमें लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
इस सवाल पर 2,356 यानि 48.33 प्रतिशत लोगों हां में वोट किया। इसका मतलब यह है कि 48.33 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सिद्धू के आप में जाने से पंजाब चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। वहीं 48.33 प्रतिशत 2,363 लोगों का ऐसा नही सोचते। 156 लोग ऐसे भी है जो इस सवाल पर अपनी कोई राय नहीं रखते।