फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah said that Will retire if PM Modi proves Congress collected Rs 700 cr for poll-bound states

Karnataka: 'अगर साबित कर दिया कि कांग्रेस ने 700 करोड़ जुटाए तो संन्यास ले लूंगा', सिद्धारमैया की PM को चुनौती

Mon, 11 Nov 2024 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

सिद्धारमैया ने मोदी को चुनौती दी कि अगर वह महाराष्ट्र के अकोला में लगाए गए अपने आरोपों को साबित करने में असफल रहते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
Siddaramaiah said that Will retire if PM Modi proves Congress collected Rs 700 cr for poll-bound states
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबित कर दें कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी राज्यों के लिए 700 करोड़ रुपये जुटाए हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन


सीएम ने दी चुनौती
सिद्धारमैया ने मोदी को चुनौती दी कि अगर वह महाराष्ट्र के अकोला में लगाए गए अपने आरोपों को साबित करने में असफल रहते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने रविवार रात हावेरी जिले के शिगगांव में एक चुनावी रैली में कहा, 'मुझे यह देखकर आश्चर्य होता है कि देश के प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलते हैं। महाराष्ट्र में कहीं प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस ने महाराष्ट्र, झारखंड भेजने और उपचुनावों पर खर्च करने के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से 700 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं।'
विज्ञापन


'मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा'
उन्होंने कहा, 'मैं आज नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि अगर वह इन आरोपों को साबित कर पाए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको रिटायर हो जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री देखा...
उन्होंने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री इस तरह के आरोप लगाते हैं तो उन्हें सच सामने लाना चाहिए। मगर यह आरोप इससे काफी दूर हैं। भारत में इस तरह पहले कभी कोई प्रधानमंत्री नहीं देखा गया, जो इतना झूठ बोलता हो। 


क्या बोले थे पीएम मोदी?
गौरतब है, महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था, 'महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में जबरन वसूली दोगुनी हो गई है। जहां चुनाव महाराष्ट्र में हैं, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जबरन वसूली हो रही है। ऐसे आरोप हैं कि कर्नाटक में इन लोगों (कांग्रेस) ने शराब की दुकानों से 700 करोड़ रुपये की उगाही की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed