{"_id":"5d9936708ebc3e0159665224","slug":"siddaramaiah-compared-pm-modi-to-hitler-calling-central-government-a-fascist-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धारमैया ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना, कहा- केंद्र में चल रही फासीवादी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिद्धारमैया ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना, कहा- केंद्र में चल रही फासीवादी सरकार
Sun, 06 Oct 2019 06:03 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में एक फासीवादी सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी प्रशासन तानाशाह एडोल्फ हिटलर सरीखा है। उनके खिलाफ बोलने का कोई साहस नहीं जुटा पाता है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया चिकमंगलुरू में कालसा जा रहे थे, जहां उनकी एक किसान के परिवार से मिलना है, जिसने हाल ही में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की मदद की मांग पूरी नहीं करने पर केंद्र सरकार की खिंचाई की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, तीन माह के लंबे इंतजार के बाद केंद्र ने सिर्फ 1,200 करोड़ रुपये की ही मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा को राज्य की वित्तीय हालत का अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन