Shweta Pushkar Pathak: इंडोनेशिया में महाराष्ट्र की महिला शिक्षक की मौत, स्कूल टूर के दौरान हुआ हादसा
भारत की महिला शिक्षिक की इंडोनेशिया में मौत होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक एक स्कूल के टूर के दौरान हुई दुर्घटना में महिला शिक्षिका श्वेता पुष्कर पाठक की मौत हो गई।
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण स्थित बी.के. बिरला पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्वेता पुष्कर पाठक की इंडोनेशिया के बाली में स्कूल टूर के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी कि उनकी मृत देह को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।
सहकर्मियों ने बताया सहयोगी
स्कूल की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि श्वेता पाठक एक समर्पित शिक्षिका थीं, जो न केवल छात्रों की मार्गदर्शक थीं, बल्कि सहकर्मियों के लिए एक सहयोगी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थीं। उनकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और योगदान स्कूल समुदाय के लिए अमूल्य रहा है।
ये भी पढ़ें- Armed Forces Briefing: हमारे सभी पायलट सुरक्षित, नौसेना के निशाने पर था कराची; प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें
पार्थिव देह को भारत लाने की प्रक्रिया
वर्तमान में स्कूल की प्रिंसिपल रंजना जांगड़ा और पाठक के पति बाली में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी पार्थिव देह को भारत लाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।