फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shrikant jichkar had 20 degrees from 42 universities

ऐसा भी एक नेता जिसके पास थीं 20 डिग्रियां, वो भी सबकी सब असली

Wed, 11 May 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
shrikant jichkar had 20 degrees from 42 universities
श्रीकांत जिचकर के पास थीं 20 डिग्रियां

जहां एक ओर आजकल पीएम मोदी की डिग्री को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं, वहीं सियासी गलियारे में एक ऐसा भी नेता था, जिसकी डिग्री ने उसे दुनिया में पहचान दिलाई। ये थे कांग्रेस पार्टी के नेता श्रीकांत जिचकर, जिन्होंने कुल 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल की थीं। श्रीकांत की डिग्रियों ने ही उन्हें और लोगों से अलग किया और पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया।

विज्ञापन


श्रीकांत जिचकर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। श्रीकांत की इतनी सारी डिग्रियों की वजह से ही उन्हें भारत का 'मोस्ट क्वालिफाइड पर्सन (सबसे अधिक पढ़ा-लिखा आदमी)' कहा जाता था। जिचकर का जन्म नागपुर में एक मारठा परिवार में हुआ था। 2 जून 2004 में जिचकर की कार का एक्सिडेंट हो गया था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


कौन-कौन सी डिग्रियां थी श्रीकांत के पास

श्रीकांत जिचकर ने कई विषयों में एमए किया था। उनके पास एमबीए, एमबीबीएस, पीएचडी, एमडी और डी लिट जैसी डिग्री भी थी। इतना ही नहीं, वह 1978 में आईपीएस और 1980 में आईएएस भी रह चुके थे। जिन डिग्रियों को कमाने में एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी लगा देता है, वैसी 20 डिग्रियां थीं जिचकर के पास। देखिए डिग्रियों की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारे में थी धाक

shrikant jichkar had 20 degrees from 42 universities
राजनीति में भी थी धाक

श्रीकांत जिचकर ने 1980 में आईएएस बनने के बाद अपना मन बदला और महाराष्ट्र विधानसभा से चुनाव लड़ा। इसी के साथ उन्होंने सियासी गलियारे में कदम रखा और अपनी पहली जीत दर्ज की।

श्रीकांत की राजनीति में कितनी पकड़ थी इसका पता इसी बात से चल सकता है कि उन्हें 14 विभाग सौंपे गए थे। वे 1986 से 1992 तक महाराष्ट्र विधान परिषद और 1992 से 1998 तक राज्यसभा सांसद रहे। आपको बता दें कि वह महज 25 साल की उम्र में एमएलए बन गए थे।

जिस इंसान के पास इतनी सारी डिग्रियां हों वह पढ़ता भी खूब होगा ये तो सभी मानते हैं। किताबों से उन्हें कितना लगाव था इसका पता इसी बात से चलता है कि उनकी अपनी एक निजी लाइब्रेरी थी, जिसमें 52 हजार से भी अधिक किताबें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed