फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shock to Congress in Telangana, MLA Komatireddy resigns

Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, विधायक कोमातीरेड्डी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होंगे

Mon, 08 Aug 2022 12:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 08 Aug 2022 12:25 PM IST
सार

रेड्डी ने अपना इस्तीफा तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी को सौंपा। उन्होंने तीन अगस्त को कांग्रेस पार्टी और विधायक के रूप में भी इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद रेड्डी ने कहा कि वह 21 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Shock to Congress in Telangana, MLA Komatireddy resigns
कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी का इस्तीफा - फोटो : ANI

विस्तार

कई संकटों से जूझ रही कांग्रेस को तेलंगाना में भी झटका लगा है। पार्टी के विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने आज विधायकी व पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

रेड्डी ने अपना इस्तीफा तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी को सौंपा। स्पीकर ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रेड्डी ने तीन अगस्त को कांग्रेस पार्टी और विधायक के रूप में भी इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद रेड्डी ने कहा कि वह 21 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

दो दिन पूर्व रेड्डी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वे भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विवेक वेंकटस्वामी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा था कि वे आठ अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष रेड्डी को इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अराजक शासन को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना की राजनीति में आएगा बदलाव
रेड्डी ने इस्तीफा देने के बाद कहा, 'मुनुगोड़े के उपचुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा। इस सीट के नतीजे राज्य की राजनीति में बदलाव लाएंगे। उनके इस्तीफे से रिक्त हुई मुनुगोड़े सीट पर उपचुनाव होंगे, क्योंकि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होंगे। इसमें अभी एक वर्ष से ज्यादा का वक्त है। चुनाव नियमों के अनुसार कोई भी सीट खाली होने के छह माह में चुनाव कराना जरूरी है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed