फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivraj and Kiren Rijiju arrive in flood-hit Arunachal; take stock of situation with CM Pema Khandu

Floods: बाढ़ प्रभावित अरुणाचल पहुंचे शिवराज और किरेन रिजिजू, मुख्यमंत्री पेमा खांडू संग लिया हालात का जायजा

Tue, 30 Jun 2026 09:09 PM IST
राहुल कुमार ब्यूरो, अमर उजाला, ईटानगर
ब्यूरो, अमर उजाला, ईटानगर Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 30 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Shivraj and Kiren Rijiju arrive in flood-hit Arunachal; take stock of situation with CM Pema Khandu
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार् - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल प्रदेश में हालिया बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को राज्य पहुंचे। ईटानगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद तीनों नेताओं ने की-पान्योर जिले के सबसे अधिक प्रभावित होज और पोटिन क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने दौरे की फोटोएं और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की।
विज्ञापन


दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से राहत सामग्री की आपूर्ति, आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मौके पर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया और प्रशासन के साथ राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित परिवार तक शीघ्र राहत पहुंचाना, बिजली, पेयजल, सड़क और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को जल्द बहाल करना तथा क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए अरुणाचल प्रदेश भेजा। उन्होंने कहा कि उनका दौरा इस बात का प्रमाण है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य और यहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

केंद्रीय मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता समय पर पहुंचाई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।


हाल के दिनों में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अनेक सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, संचार सेवाएं बाधित हुई हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य सरकार, सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।









 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed