{"_id":"6053cb811320a83a4a3859be","slug":"shiv-sena-won-the-elections-of-mayor-in-jalgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : शिवसेना ने भाजपा को दिया जोर का झटका, जलगांव में बनाया अपना महापौर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : शिवसेना ने भाजपा को दिया जोर का झटका, जलगांव में बनाया अपना महापौर
Fri, 19 Mar 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Mar 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा को जोर का झटका दिया है। जलगांव महानगर पालिका में शिवसेना ने भाजपा के बागी पार्षदों और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के दम पर अपना महापौर बना लिया है। यह पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के करीबी कहे जाने वाले गिरीश महाजन के लिए भी तगड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
जलगांव महानगर पालिका में कुल 75 पार्षद हैं जिसमें से भाजपा के 57 पार्षद चुने गए थे। जबकि शिवसेना के मात्र 15 पार्षद हैं। भाजपा के 27, एमआईएम के 3 और शिवसेना के 15 पार्षदों ने शिवसेना की उम्मीदवार जयश्री महाजन और भाजपा के बागी उम्मीदवार कुलभूषण पाटिल को वोट दिया। जिससे जयश्री महाजन महापौर और पाटिल उपमहापौर चुने गए।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा की उम्मीदवार प्रतिभा कापसे को मात्र 30 वोट मिले। भाजपा से एनसीपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि भाजपा के पार्षद पिछले ढाई साल से परेशान थे।
विज्ञापन
जलगांव महानगर पालिका में भाजपा ढाई साल पहले सत्ता में आई थी। लेकिन विकास का कोई काम नहीं हुआ। स्थानीय भाजपा नेता व पूर्वमंत्री गिरीश महाजन से भी पार्षद काफी नाराज थे, इसलिए भाजपा के पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के नेता को सबक सिखाना चाहते थे।