फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut said Leaders of Mahayuti are threatening people to vote

Maharashtra: 'लोगों को वोट देने के लिए धमकाया जा रहा', महायुति गठबंधन पर संजय राउत का बड़ा आरोप

Sun, 28 Apr 2024 10:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:43 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि बारामती और शिरूर में अजित पवार खुलेआम व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं। वह लोगों को अपनी पत्नी के लिए काम करने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut said Leaders of Mahayuti are threatening people to vote
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने महायुति पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महायुति के नेता लोगों को वोट देने के लिए धमका रहे हैं।

विज्ञापन


सोलापुर में लोगों को धमकाया गया
संजय राउत ने कहा, 'महायुति के नेता लोगों को वोट देने के लिए धमका रहे हैं। कल सोलापुर में लोगों को धमकाया गया था।' उन्होंने महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति से सवाल करते हुए कहा, 'अगर आपके पास प्रधानमंत्री मोदी हैं और आप जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो आप ये सब क्यों कर रहे हैं?'
विज्ञापन


10 साल से एक तानाशाह राज कर रहा
प्रधानमंत्री मोदी के बयान 'हर साल एक पीएम होगा' पर संजय राउत ने कहा, 'इस देश में 10 साल से एक तानाशाह राज कर रहा है, उससे अच्छा है कि देश में एक मिली-जुली सरकार बने। हम दो प्रधानमंत्री बनाएं या चार यह हमारी मर्जी है लेकिन इस देश को तानाशाही की ओर हम नहीं जाने देंगे। विपक्षी गठबंधन 300 पार कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उद्धव ठाकरे जल्द करेंगे रैली
राउत ने रविवार को कहा कि बारामती लोकसभा सीट पर मुकाबला महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है और दावा किया कि विपक्षी एमवीए राज्य की कुल 48 संसदीय सीटों में से 30-35 सीटें जीतेगी। शिवसेना प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही खड़कवासला में एक रैली करेंगे जो बारामती निर्वाचन क्षेत्र में आता है।

गौरतलब है, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ ही विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में शामिल एनसीपी (एसपी) ने पुणे जिले में बारामती लोकसभा सीट से अपनी मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को फिर से उम्मीदवार बनाया है। एनसीपीएसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला उनकी भाभी और एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। 

संजय राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र के सभी लोग पूरी तरह से सुप्रिया सुले के साथ हैं और उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। बारामती लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है।' यूबीटी वाली शिवसेना के नेता ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर 'अपनी खाल बचाने के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल होने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया, 'अजित पवार पिछले लोकसभा चुनाव में मावल सीट पर अपने बेटे पार्थ की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके थे और अब उनकी पत्नी की हार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राहुल गांधी को देश में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और आप चार जून (मतगणना के दिन) के बाद सरकार में बदलाव देखेंगे।'

खुलेआम व्यापारियों को धमकी दे रहे
शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने आगे कहा, 'बारामती और शिरूर में अजित पवार खुलेआम व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं। वह लोगों को अपनी पत्नी के लिए काम करने की धमकी दे रहे हैं। अजित पवार धमकी दे रहे हैं कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाएंगे। जब देश में लोकतंत्र है तो इन सबकी जरूरत क्यों है?'

शिंदे पर साधा निशाना
सीएम शिंदे के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने कहा कि वह अपनी पार्टी को कभी कांग्रेस नहीं बनने देंगे, राउत ने कहा, 'जब इंदिरा गांधी संकट में थीं, बालासाहेब ने उनका समर्थन किया. दोनों नेताओं के बीच मधुर संबंध थे। बालासाहेब ने कांग्रेस को समर्थन देने के लिए एक बार भी चुनाव नहीं लड़ा था।'


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आरोप लगाया, 'शिंदे एक ऐसी पार्टी के चापलूस बन गए हैं जो महाराष्ट्र को कमजोर करना चाहती है और मराठी गौरव को चोट पहुंचाना चाहती है।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed