फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT leader's son shot in Mumbai, video goes viral

Mumbai: शिवसेना उद्धव गुट के नेता को गोली मार कर आरोपी ने खुद को भी किया शूट; दोनों की इलाज के दौरान मौत

Thu, 08 Feb 2024 10:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 08 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena UBT leader's son shot in Mumbai, video goes viral
घटनास्थल। - फोटो : ANI

शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोसालकर को गुरुवार शाम मुंबई में गोली मार दी गई।  पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना का एक फेसबुक लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व पार्षद अभिषेक को पेट और कंधे में गोली लगते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अधिकारी ने यह भी बताया कि शिवसेना उद्धव गुट के नेता को गोली मारने के बाद हमलावर ने भी खुद को गोली मार ली। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां आरोपी और अभिषेक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। गोली मारने वाले शख्स की पहचान मॉरिस के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के समय अभिषेक और मॉरिस ऑफिस में एक साथ बैठे थे और फेसबुक लाइव में एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। दोनों एक दूसरे के बीच विवाद खत्म होने की बात करते दिखाई दिए। इसके बाद जब अभिषेक ऑफिस से बाहर निकलने लगे उसी समय मॉरिस ने अभिषक पर करीब पांच बार फायरिंग कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पैसे के लेनदेन के मामले में गोलीबारी की यह घटना हुई। पता चला है कि एक साल पहले अभिषेक ने मॉरिस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। तब से ही अनबन होने की जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर शिवसेना के उद्धव गुट ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है। राज्य में अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा हैष जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें? क्या सरकार खुद ही डर का माहौल बना रही है? क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है? वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दहिसर, मुंबई गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed