फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena stops giving post to Gauri Lankesh murder accused, NCP takes sarcasm

Maharashtra: गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी को शिवसेना शिंदे गुट में पद देने लगी रोक, NCP ने किया कटाक्ष

Mon, 21 Oct 2024 05:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 21 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले जालना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
Shiv Sena stops giving post to Gauri Lankesh murder accused, NCP takes sarcasm
शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले। - फोटो : ANI

विस्तार

जालना में शिवसेना शिंदे में शामिल हुए पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर को पद देने पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर एनसीपी ने शिवसेना शिंदे गुट पर कटाक्ष किया है। एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए आरोपी को केवल चुनाव होने तक पद से हटाया गया है। चुनाव के बाद शिवसेना शिंदे गुट में गुंडों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले जालना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेता और पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर की मौजूदगी में पंगारकर को पार्टी को सदस्यता दिलाई गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे के गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को श्रीकांत पंगारकर को जालना इकाई में पार्टी में कोई भी पद देने पर रोक लगा दी। इसे लेकर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि शिवसेना की पंगारकर के खिलाफ की गई कार्रवाई केवल चुनाव तक ही सीमित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि गौरी लंकेश हत्या मामले में एक आरोपी को शिवसेना में शामिल किया गया और हटा दिया गया है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। नैतिकता का यह दिखावा केवल चुनाव तक के लिए किया गया है। चुनाव के बाद ऐसे गुंडों को पार्टी में फिर से शामिल किया जाएगा। 


 5 सितंबर, 2017 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उनके घर के बाहर लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कर्नाटक पुलिस की तरफ से महाराष्ट्र की एजेंसियों की सहायता से की गई जांच में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2001 से 2006 के बीच अविभाजित शिवसेना के जालना नगर पार्षद श्रीकांत पंगारकर को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था और इस साल 4 सितंबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed