Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena releases another list of 20 candidates for upcoming Maharashtra Assembly Elections

Maharashtra Elections: शिवसेना ने 20 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, डिंडोशी से चुनाव लड़ेंगे संजय निरुपम

Sun, 27 Oct 2024 09:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 20 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ने संजय निरुपम को डिंडोशी सीट से टिकट दिया है। 

विज्ञापन
Shiv Sena releases another list of 20 candidates for upcoming Maharashtra Assembly Elections
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसके सूची के मुताबिक संजय निरुपम डिंडोशी सीट से मैदान में उतरेंगे। जबकि नीलेश एन. राणे कुडाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी ने अक्कलकुआ सीट से आमस्या फलजी पाडवी, बालापुर से बलीराम भगवान सिरसकर, रिसोड से भावना पुंडलीकराव गवली, हदगाव से संभाराव उर्फ बाबुराव कदम और नांदेड़ दक्षिण सीट से आनंद शंकर तिडके  पाटील को चुनावी मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन




वहीं, परभणी सीट से आनंद शेशराव भरोसे, पालघर से राजेंद्र गावित, बोईसर (अनुसूचित जनजाति) से विलास सुकुर तरे, भिवंडी ग्रामीण (अनुसूचित जनजाति)  से शांताराम तुकाराम मोरे, भिवंडी पूर्व से संतोष मंजय्या शेट्टी, कल्याण पश्चिम से विश्वनाथ आत्माराम भोईर को टिकट दिया गया है। जबकि, अंबरनाथ (अनुसूचित जनजाति) सीट से बालाजी प्रल्हाद किणीकर, विक्रोली से सुवर्णा सहदेव करंजे, डिंडोशी से संजय निरुपम, अंधेरी पूर्व से मूरजी कांनजी पटेल, चंबूर से तुकाराम रामकृष्ण काते, वरली से मिलिंद देवरा, पुरंदर से विजय शिवतारे, कुडाल से निलेश नारायण राणे और कोल्हापुर उत्तर से राजेश विनायर क्षिरसागर को चुनाव टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राकांपा के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।


महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कितना मजबूत
इसके अलावा विपक्षी खेमे (महाविकास अघाड़ी) में कुल 71 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के 16 विधायक हैं। वरिष्ठ राजनेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के 12 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के दो, माकपा और पीडब्लूपीआई के एक-एक विधायक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो विधायक भी विपक्षी खेमे में हैं। 15 विधानसभा सीटें खाली हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed