{"_id":"60593c8e8ebc3e5911502b2c","slug":"shiv-sena-mp-vinayak-raut-raised-case-of-mp-kelkars-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना सांसद विनायक राउत ने उठाया सांसद मोहन केलकर की आत्महत्या का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने उठाया सांसद मोहन केलकर की आत्महत्या का मामला
Tue, 23 Mar 2021 06:25 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Mar 2021 06:25 AM IST
सार
- विनायक राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, मोहन केलकर ने पिटिशन कमेटी के सामने उपराज्यपाल की ओर से कही थी प्रताड़ित करने की बात
- कांग्रेस के जसबीर सिंह ने कहा, जिसने चुनाव का पर्चा नहीं भरा, चुनाव नहीं लड़ा, उसका विधानसभा के प्रति उत्तरदायित्व नहीं
विज्ञापन
shiv sena, bjp
विस्तार
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने सांसद मोहन केलकर की आत्महत्या का मामला उठाते हुए केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केलकर ने पिटिशन कमेटी के सामने उपराज्यपाल की ओर से प्रताड़ित करने की बात कही थी।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले लिखे पत्र में भी उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यह बताता है कि चुने हुए प्रतिनिधि और चुनी हुई सरकार पर नौकरशाह को तवज्जो देने के कितने गंभीर परिणाम सामने आते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के जसबीर सिंह ने कहा, यह बिल बताता है कि एक व्यक्ति के अहंकार की रक्षा के लिए यह सरकार कहां तक जा सकती है। एक व्यक्ति जिसने चुनाव का पर्चा नहीं भरा, चुनाव नहीं लड़ा, उसका विधानसभा के प्रति उत्तरदायित्व नहीं है। ऐसे व्यक्ति के हाथ में पूरे राज्य की बागडोर सौंपना कहां तक उचित है।
विज्ञापन
आसन ने साधा विपक्ष का निशाना
चर्चा के दौरान आसन पर बैठी सांसद रमा देवी ने कई बार विपक्ष पर निशाना साधा। लेखी जब अपनी बात रख रही थीं तब अपनी बात रख चुके मनीष तिवारी दूसरे की सीट पर बैठ गए। आसन को लगा कि तिवारी सदन में नहीं हैं। उन्होंने इस संबंध में अपनी नाराजगी जताई।
हालांकि जब तिवारी ने खुद के उपस्थित होने की बात कही तो उन्होंने पूछा कि आप खंभे के पीछे क्यों बैठे हो। इसी क्रम में आसन ने लेखी के पक्ष रखने की तारीफ की और कहा कि जो सच बोलेगा मैं उसके पक्ष में रहूंगी। विपक्ष के शोर शराबे के बीच आसन ने नाराजगी भरे स्वर में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान हुए दिल्ली दंगे की याद दिलाई।