{"_id":"5bd6a5cdbdec22722526d39f","slug":"shiv-sena-mp-slams-modi-government-said-make-in-india-initiative-is-a-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना सांसद ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- मेक इन इंडिया है सबसे बड़ा घोटाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना सांसद ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- मेक इन इंडिया है सबसे बड़ा घोटाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
भाजपा पर लगातार हमले बोलने वाली उसकी सहयोगी शिवसेना ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत का कहना है कि भाजपा की मेक इन इंडिया पहल एक तरह का 'रोजगार घोटाला' है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसमें रोजगार पैदा करने और विदेशी निवेश वाले आंकड़े शामिल नहीं हैं। यह बात उन्होंने शनिवार को कही।
विज्ञापन
शिवसेना के सामना नाम के मुखपत्र के 'रोकठोक' कॉलम में राउत ने लिखा है, 'प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और बाकी लोग बार बार जोर देते हुए कहते हैं कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। हालांकि आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने सामना में आगे लिखा है, 'अगर ऐसा है तो भारत को युवाओं के लिए आकर्षक स्थान होना चाहिए। विदेशी निवेशक भी भारत में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं लेकिन इन सबसे रोजगार पर कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। इसका मतलब यह है कि रोजगार के जो आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं, उनमें कोई न कोई घोटाला है।' मुखपत्र में कहा गया है कि देश के सामने बेरोजगारी एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अराजकता की स्थिति उत्मन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
सामना में उन्होंने आगे लिखा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते हैं कि बीते चार सालों में एक करोड़ रोजगार उत्पन्न हुए हैं। लेकिन नोटबंदी के कारण 40 लाख नौकरियां भी गई हैं। वहीं कृषि क्षेत्र जहां सबसे अधिक रोजगार उत्पन्न होता है, वह पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।' उन्होंने लिखा है कि राफेल डील से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भी प्रभावित हुआ है।