फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Arvind Sawant resigned from Union Minister post, says our coalition ends with BJP

अरविंद सावंत ने केंद्रीय कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- हमारा गठबंधन खत्म हुआ

Mon, 11 Nov 2019 02:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 11 Nov 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MP Arvind Sawant resigned from Union Minister post, says our coalition ends with BJP
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रस्साकशी जारी है। भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति न बनने के बाद महाराष्ट्र में दोनों पार्टियों की राहें जुदा हो गईं। कारण कि शिवसेना के एकमात्र सांसद और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल अरविंद सावंत ने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन



उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि हमारा गठबंधन खत्म हुआ। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शिवसेना महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि सरकार बनाने को लेकर एनसीपी और कांग्रेस के साथ शिवसेना बातचीत कर रही है। इसी क्रम में उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य के साथ शरद पवार से मिलने के लिए उनके आवास जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद सावंत ने कहा, 'भाजपा चुनाव पूर्व किए अपने वादों से पीछे हट गई है। ऐसे में मेरे लिए केंद्र में बने रहना नैतिक रूप से सही नहीं था इसलिए मैंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।' सावंत केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभा रहे थे।

सोमवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'लोकसभा चुनाव से पहले सरकार गठन को लेकर एक फॉर्मूला तय हुआ था। लेकिन अब इस फॉर्मूले को मना किया जा रहा है। भाजपा ने झूठ की जरिए महाराष्ट्र में काफी प्रगति की। शिवसेना हमेशा सच के साथ खड़ी होती है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहना? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।'


राज्य में सरकार गठन को लेकर एनसीपी ने शिवसेना का समर्थन करने की बात कही है, हालांकि ऐसा करने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के फैसले का इंतजार कर रही है। एनसीपी का कहना है कि कांग्रेस जो भी फैसला करेगी उसके मुताबिक ही वह अपना रुख तय करेगी।

खबरे हैं कि सोनिया गांधी ने शरद पवार को आगे बढ़ने की स्वीकृति दे दी है। ऐसे में उद्धव ठाकरे बेटे आदित्य ठाकरे को साथ लेकर पवार से मिलने के लिए उनके पहुंच चुके हैं। वहीं एनसीपी के सभी विधायक शिवसेना को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा होता है तो सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed