{"_id":"58d5f89c4f1c1be6211a35e3","slug":"shiv-sena-member-of-parliament-ravindara-gaikwad-reached-mumbai-by-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से मुंबई पहुंचे 'चप्पलबाज' शिवसेना सांसद, मातोश्री जाकर दे सकते हैं सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन से मुंबई पहुंचे 'चप्पलबाज' शिवसेना सांसद, मातोश्री जाकर दे सकते हैं सफाई
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
रविंद्र गायकवाड़ का उद्धव ठाकरे से मिलने का था प्रोग्राम।
- फोटो : dna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के अधिकारी के साथ बदसलूकी करना महंगा पड़ गया है। अपने ऊपर बैन लगने के बाद रविंद्र ट्रेन से मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचकर उन्होंने कहा कि वे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। वहां अपना पक्ष रखने के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र उस्मानाबाद जाएंगे। हालांकि, न्यूज चैनल एबीपी के मुताबिक, रविंद्र स्टेशन से कहीं लापता हो गए हैं। उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
बताते चलें कि एयर इंडिया ने उनके ऊपर न सिर्फ एफआईआर दर्ज करा दिया है, बल्कि उनका टिकट रद्द करते हुए अपने बेड़े में उड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के साथ कुछ निजी विमानन कंपनियों के संगठन एफआईए ने भी उनके उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तारा ने भी कुछ ऐसा ही कदम उठाया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराया गया है। उनके किसी अन्य उड़ान में सवार होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इंडिगो ने भी किया एयर इंडिया का समर्थन
सस्ते किराये वाली विमानन कंपनी इंडिगो ने भी एयर इंडिया के इस फैसले का समर्थन किया है। इंडिगो ने कहा है कि उड़ान के दौरान गलत व्यवहार करने वाले यात्रियों पर रोक के किसी भी कदम का कंपनी समर्थन करेगी। इंडिगो के अध्यक्ष आदित्य घोष ने कहा है कि वह ऐसी किसी भी सूची का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
एफआईए ने किया प्रतिबंधित
देश की कुछ निजी विमानन कंपनियों के संगठन भारतीय एयरलाइन संघ -एफआईए- ने भी शिव सेना सांसद को अपने सदस्य विमानन कंपनियों के विमानों में उड़ान भरने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि इंडिगो, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और गो एयर एफआईए के सदस्य हैं।
विस्तारा ने भी किया प्रतिबंधित
टाटा समूह की अंशधारिता वाली विमानन कंपनी विस्तारा ने भी रविंद्र गायकवाड़ के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की घटना का वह समर्थन नहीं करते हैं और इस मामले में अन्य विमानन कंपनियों के साथ हैं।

नियमसम्मत कार्रवाई होगी
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़
केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री पी अशोक गजपति राजू ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो हो गया, वह हो गया। लेकिन दोषियों के खिलाफ नियमसम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा --मैं भी एक सांसद हूं। हमलोग कानून से परे नहीं हैं और हमें भी कानून का पालन करना पड़ता है।
हिंसक हो गए थे सांसद
दिल्ली आने के लिए पुणे में विमान में सवार होने के दौरान उड़ान में बिजनेस क्लास सीटें नहीं होने को लेकर गायकवाड़ की एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ कहासुनी हुई थी। एयर इंडिया के सूत्रों का कहना है कि सांसद हिंसक हो गए थे। उन्होंने प्रबंधक का चश्मा तोड़ दिया, उनकी शर्ट फाड़ दी और उन्हें चप्पल से पीटा।