{"_id":"6210dfde90db194d0a11666b","slug":"shiv-sena-leaders-to-meet-maharashtra-home-minister-dilip-walse-patil-for-reopening-of-murder-cases-in-sindhudurg-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गृह मंत्री से मिलेंगे शिवसेना के नेता, सिंधुदुर्ग जिले में हत्या के मामलों को फिर से खोलने की करेंगे मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गृह मंत्री से मिलेंगे शिवसेना के नेता, सिंधुदुर्ग जिले में हत्या के मामलों को फिर से खोलने की करेंगे मांग
Sat, 19 Feb 2022 05:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:47 PM IST
सार
शिवसेना के प्रवक्ता विनायक राउत ने मुंबई में शनिवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सिंधुदुर्ग जिले में हुई राजनीतिक हत्याओं को फिर से खुलवाने के लिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मिलने की बात कही और भाजपा नेता नारायण राणे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता विनायक राणे
- फोटो : facebook/VinayakRaut.Official
विस्तार
महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन की नेतृत्वकर्ता शिवसेना ने शनिवार को कहा कि पार्टी के नेता राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से मुलाकात करेंगे और सिंधुदुर्ग जिले में हत्या के मामलों को फिर से खुलवाने की मांग करेंगे। बता दें कि सिंधुदुर्ग केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे का गृह जिला है।
विज्ञापन
शिवसेना के प्रवक्ता विनायक राउत ने नारायण राणे का नाम लिए बिना कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है कि हत्याओं और जबरन वसूली में कौन शामिल था। राउत ने कहा, शिवसेना के खिलाफ हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप लगाना उस पद का मजाक है (जिस पर राणे हैं)। क्या वह अपना इतिहास भूल गए हैं?
विज्ञापन
एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेता राउत ने आरोप लगाया कि पिछले नौ साल में सिंधुदुर्ग जिले में सात राजनीतिक हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा, 'हम गृह मंत्री से इन मामलों को फिर से खोलने के लिए कहेंगे।' बता दें कि महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
राउत ने यह बात मुंबई में हुई एक प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान उन्होंने कुछ वीडियो भी दिखाए जिनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता किरीट सोमैया नारायण राणे के खिलाफ बोल रहे थे। हाल के दिनों में शिवसेना और नारायण राणे के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हुआ है।
'अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं नारायण राणे'
राणे ने शुक्रवार को कहा था कि मातोश्री में चार लोगों के खिलाफ ईडी नोटिस जारी हो चुका है। मातोश्री राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी आवास है। इससे पहले, मुंबई नागरिक निकाय ने राणे के एक बंगले पर निरीक्षण करने और उच्च जुहू क्षेत्र में स्थित परिसर का माप लेने के लिए नोटिस जारी किया था।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के नोटिस पर राणे के ट्वीट का उल्लेख करते हुए राउत ने कहा कि राणे मातोश्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निरोधी एजेंसी की ओर से कार्रवाई की धमकी देने के लिए अपने केंद्रीय मंत्री के पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम यह मुद्दा संसद के अगले सत्र के दौरान उठाएंगे।