{"_id":"63cc824439812f56635659a8","slug":"shiv-sena-leader-uddhav-thackeray-who-lost-the-chief-minister-post-may-also-lose-the-post-of-president-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiv Sena: सीएम पद गंवाने के बाद अब उद्धव ठाकरे का अध्यक्ष पद भी खतरे में, 23 जनवरी को हो रहा कार्यकाल खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shiv Sena: सीएम पद गंवाने के बाद अब उद्धव ठाकरे का अध्यक्ष पद भी खतरे में, 23 जनवरी को हो रहा कार्यकाल खत्म
Sun, 22 Jan 2023 05:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:54 AM IST
सार
उद्धव और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के बीच शिवसेना पर नियंत्रण की लड़ाई चल रही है। दोनों गुट असली शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे।
- फोटो : ANI
विस्तार
शिवसेना में बगावत के चलते मुख्यमंत्री पद गंवाने वाले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे का अब पार्टी प्रमुख पद भी खतरे में है। 23 जनवरी को उनका शिवसेना अध्यक्ष पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
उद्धव और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के बीच शिवसेना पर नियंत्रण की लड़ाई चल रही है। दोनों गुट असली शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं। शुक्रवार को चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान उद्धव गुट के वकील ने पार्टी में आंतरिक चुनाव कराने या यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध किया, लेकिन आयोग ने इस पर चुप्पी साध रखी है। आयोग ने दोनों गुटों से 30 जनवरी तक लिखित दलीलें पेश करने को कहा है। बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव 2013 में और उसके बाद 2018 में शिवसेना प्रमुख बने थे। शिंदे गुट ने चुनाव आयोग में दलील दी है कि बाल ठाकरे के बाद पार्टी का कोई प्रमुख है ही नहीं।