{"_id":"5db375f28ebc3e93b65d6c4e","slug":"shiv-sena-gives-advice-to-bjp-in-saamana-public-rejected-extremism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने भाजपा को सुनाई खरी-खरी, लिखा- जनता ने सत्ता के उन्माद को नकारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने भाजपा को सुनाई खरी-खरी, लिखा- जनता ने सत्ता के उन्माद को नकारा
Sat, 26 Oct 2019 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना ने राज्य में बिग ब्रदर का दर्जा ले चुकी अपनी गठबंधन सहयोगी भाजपा को खरी-खरी सुनाई। भाजपा-शिवसेना की जीत के बावजूद आई कम सीटों के बारे में सामना ने लिखा कि महाराष्ट्र की जनता को सत्ता का उन्माद स्वीकार नहीं था और न है। जनता का सीधा रुझान है कि अति नहीं, उन्माद नहीं, वर्ना समाप्त हो जाओगे।
विज्ञापन
सामना ने संपादकीय में लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अंतिम क्षण तक आत्मविश्वास था कि ईवीएम से सिर्फ कमल ही बाहर आएंगे लेकिन 164 में से 63 सीटों पर कमल नहीं खिले। यह जनादेश है, महाजनादेश नहीं। कांग्रेस-एनसीपी को करीब 100 सीटें मिलने पर अखबार ने लिखा कि यह एक प्रकार से सत्ताधीशों को सबक मिला है।
विज्ञापन
धौंस, दहशत और सत्ता की मस्ती से प्रभावित न होकर जनता ने मतदान किया है। नतीजों को चौंकाने वाले बताते हुए सामना ने लिखा कि जनता का संदेश साफ है कि सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजनीति करने से किसी को खत्म नहीं किया जा सकता। संपादकीय ने भाजपा पर सीधा हमला किया कि दूसरे दलों में सेंध लगाकर और दल बदलकर बड़ी जीत हासिल की जा सकती है, जनता ने इस भ्रम को तोड़ दिया। इससे सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
सामना ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की प्रशंसा की और लिखा कि वह कसा हुआ नेतृत्व करते हुए एक जिद के साथ लडे़ और माटी की कुश्ती वाले उस्ताद के रूप में गदा जीत ली।