{"_id":"5a5f27824f1c1b6b268b4ee6","slug":"shiv-sena-expressed-concern-over-the-indian-soldiers-killed-by-pakistani-border-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की मौत पर शिवसेना ने जताई चिंता, कहा- 13 साल में शहीद हुए 1600 जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सैनिकों की मौत पर शिवसेना ने जताई चिंता, कहा- 13 साल में शहीद हुए 1600 जवान
एजेंसी, मुंबई
Updated Wed, 17 Jan 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने सीमापार गोलीबारी की घटनाओं में जवानों के शहीद होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कब तक देश पाकिस्तानी सैनिकों और आंतकवादियों के हमलों को बर्दाश्त करेगा। शिवसेना ने कहा, सेना दिवस के दिन भारतीय सेना ने हालांकि कुछ आंतकवादियों को मार गिराया लेकिन यह सामने आया है कि हर तीसरे दिन सीमा पार गोलीबारी में एक भारतीय जवान मारा जा रहा है।
विज्ञापन
पार्टी ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के हालिया बयान की भी सराहना की है। सेना प्रमुख ने हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देने की बात कही थी। पार्टी ने दावा किया कि बिना किसी युद्ध के पिछले 13 साल में सीमा पार गोलीबारी में 1600 जवान मारे गए हैं जो कि एक गंभीर मसला है।
विज्ञापन
शिवसेना ने कहा, सेना दिवस के दिन भारतीय सेना ने हालांकि कुछ आंतकवादियों को मार गिराया लेकिन यह सामने आया है कि हर तीसरे दिन सीमा पार गोलीबारी में एक भारतीय जवान मारा जा रहा है।
विज्ञापन