फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena attacks BJP, Terrorists are not affected by the surgical strike

शिवसेना ने साधा केंद्र पर निशाना, सर्जिकल स्ट्राइक से पस्त नहीं हुए आतंकियों के हौसले

Sat, 04 Jan 2020 03:00 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 04 Jan 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena attacks BJP, Terrorists are not affected by the surgical strike
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवसेना ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के असर पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना ने कहा, माना जा रहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी आतंकियों के हौसले पस्त होंगे, लेकिन यह केवल भ्रम साबित हुआ क्योंकि कश्मीर में अब भी आतंकी हमलों में सेना के जवान शहीद हो रहे हैं।

विज्ञापन


शिवसेना ने शुक्रवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा, सीमाओं का अशांत होना देश के लिए अच्छा नहीं है। कश्मीर में नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। कश्मीर के नौशेरा में आतंकियों से मुठभेड़ में महाराष्ट्र के जवान संदीप सावंत शहीद हो गए। इसके लिए महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी जिम्मेदार नहीं है। बार बार कहा जाता है कि कश्मीर में हालात काबू में हैं। लेकिन यह कितना सच है। 
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद कश्मीर में हालात कितने सुधरे हैं। कश्मीर की सीमा पर जिस प्रकार जवानों का खून बह रहा है, उसका सीधा मतलब ये है कि कश्मीर में सब कुछ ठीक नहीं है और पाक समर्थित आतंकवाद तथा घुसपैठ रुकी नहीं है। भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को भुना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed