{"_id":"60d9160a955ff9473f5c5563","slug":"shiv-sena-accuses-centre-saying-government-is-misusing-cbi-and-ed-to-suppress-political-opponents","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शिवसेना ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सियासी विरोधियों के दमन के लिए सीबीआई-ईडी का कर रही दुरुपयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शिवसेना ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सियासी विरोधियों के दमन के लिए सीबीआई-ईडी का कर रही दुरुपयोग
Mon, 28 Jun 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:51 AM IST
सार
- शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के कहा कि अंग्रेजों के समय में भी लोगों में इतना भय नहीं था। आज धनी राजनेताओं, उद्योगपतियों को भी ईडी और सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
shiv sena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बाद अब शिवसेना ने भी केंद्र सरकार पर सियासी विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। शिवसेना ने कहा केंद्र सरकार देश भर में गैर भाजपा सरकारों और विरोधी दलों पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के कहा कि अंग्रेजों के समय में भी लोगों में इतना भय नहीं था। आज धनी राजनेताओं, उद्योगपतियों को भी ईडी और सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के विशेषज्ञों का स्पष्ट मत है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर में ईडी ने अवैध रूप से प्रवेश किया।
विज्ञापन
यह महाराष्ट्र की स्वायत्तता पर सीधा हमला है। सामना में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक द्वारा पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाए जाने के बाद से उसे ईडी ने परेशान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन