फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Bhakti PM Narendra Modi took dip in ganga Kashi garlanded infront of Mahakal Ujjain meditated Kedarnath

शिव भक्ति: PM मोदी ने काशी में डुबकी लगाकर तो उज्जैन में महाकाल के सामने माला जपी, केदारनाथ में किया था ध्यान

Tue, 11 Oct 2022 08:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Oct 2022 08:10 PM IST
सार

पीएम मोदी करीब छह बजे महाकाल मंदिर के गर्भगृह में गए। पीएम ने पारंपरिक धोती पहन रखी थी। उन्होंने गमछा भी डाला हुआ था। उन्होंने गर्भगृह में महाकाल की पूजा की। 

विज्ञापन
Shiv Bhakti PM Narendra Modi took dip in ganga Kashi garlanded infront of Mahakal Ujjain meditated Kedarnath
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक गलियारा के पहले चरण का लोकार्पण करने से पहले भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी करीब छह बजे मंदिर के गर्भगृह में गए। पीएम ने पारंपरिक धोती पहन रखी थी। उन्होंने गमछा भी डाला हुआ था। उन्होंने गर्भगृह में महाकाल की पूजा की। 

विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल दिसंबर में काशी यानी वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने गंगा में डूबकी लगाकर माला जपी थी। इसके बाद गंगा के जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था।

विज्ञापन

Shiv Bhakti PM Narendra Modi took dip in ganga Kashi garlanded infront of Mahakal Ujjain meditated Kedarnath
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में लगाया था ध्यान
इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने 18 मई 2019 को केदारनाथ पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री द्वारा लगभग साढ़े 17 घंटे इस गुफा में बैठकर साधना की गई थी।

‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण

Shiv Bhakti PM Narendra Modi took dip in ganga Kashi garlanded infront of Mahakal Ujjain meditated Kedarnath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

महाकालेश्वर मंदिर गलियारा विकास परियोजना राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर उज्जैन में है। कुल 856 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पहले चरण में ‘महाकाल लोक’ को 316 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed