{"_id":"5f58e3838ebc3e446a317790","slug":"shirdi-saibaba-shrine-income-dips-down-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन ने गिराई साईं बाबा मंदिर की आय, लेकिन ऑनलाइन दान में हुआ इजाफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन ने गिराई साईं बाबा मंदिर की आय, लेकिन ऑनलाइन दान में हुआ इजाफा
Wed, 09 Sep 2020 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
शिरडी साईं बाबा
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन का असर प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर की आय पर भी पड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर की कमाई पर लॉकडाउन का नकारात्मक असर पड़ा है। हालांकि, ऑनलाइन माध्यम से मंदिर को मिलने वाले दान में बढ़त देखने को मिली है। कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते यह मंदिर 17 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए बंद है।
विज्ञापन
श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ कन्हुराज बगाते ने कहा, 'इस साल 17 मार्च से 31 अगस्त के बीच मंदिर को 115.16 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसी समयावधि में पिछले साल यह आय 289.55 करोड़ रुपये थी।' इसका मतलब है कि मंदिर की आय में इस साल 174 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसमें नकद दान 18.32 लाख रुपये का आया और 94.39 करोड़ रुपये लॉकडाउन के दौरान एफडी पर ब्याज से आए।
विज्ञापन
पिछले साल मिला था 8.86 किलो सोना इस साल केवल 162 ग्राम
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान ट्रस्ट को 11.47 करोड़ रुपये ऑनलाइन डोनेशन (दान) के माध्यम से प्राप्त हुए। पिछले साल इसी समयावधि में ट्रस्ट को ऑनलाइन माध्यम से महज 1.89 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल मंदिर को 8.86 किलो सोना और 194 किलो चांदी के जेवरात दान में मिले थे, लेकिन इस साल लॉकडाउन के दौरान मंदिर को केवल 162 ग्राम सोना और 2.6 किलो चांदी ही मिली है।
विज्ञापन