फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde will be replaced and Ajit Pawar could become CM Sanjay Raut after portfolio allocation

Portfolio Allocation: 'शिंदे की जाएगी कुर्सी, अजित संभालेंगे राज्य की कमान'; राउत ने कुछ ऐसे दी प्रतिक्रिया

Fri, 14 Jul 2023 06:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 14 Jul 2023 06:52 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समय उन 40 विधायकों से बदला ले रहा है, जिन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी।

विज्ञापन
Shinde will be replaced and Ajit Pawar could become CM Sanjay Raut after portfolio allocation
संजय राउत - फोटो : Social Media

विस्तार

लंबे चले अटकलों के दौर के बाद महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का विस्तार आखिरकार शुक्रवार यानी आज हो ही गया। हाल ही में एनडीए में शामिल हुए एनसीपी नेता अजित पवार को वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, छगल भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। दूसरी तरफ, इस बहुप्रतीक्षित विस्तार के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गई है।  इस कैबिनेट विस्तार पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, अंबादास दानवे ने प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे से बगावत करने वालों पर तंज भी कसा है।

विज्ञापन


क्या बोले संजय राऊत?
महाराष्ट्र में हुए कैबिनेट विस्तार पर टिप्पणी करते हुए संजय राऊत ने दावा किया है कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री शिंदे की कुर्सी जाने वाली है। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदला जाएगा। साथ ही कहा कि हम भविष्य में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को सत्ता संभालते हुए और सरकार चलाते हुए देख सकते हैं। 
विज्ञापन


समय उद्धव से बगावत करने वालों से ले रहा बदला
वहीं, इस मुद्दे पर महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समय उन 40 विधायकों से बदला ले रहा है, जिन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी। दानवे ने कहा कि जब वे महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा थे, तब शिवसेना विधायकों ने अजित पवार पर उन्हें धन से वंचित करने का आरोप लगाया था और पार्टी छोड़ दी थी। आज वही राज्य के वित्त मंत्री बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे क्या मिला?
जानकारी के मुताबिक, अजित पवार को वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छगल भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। दिलीप वाल्से पाटिल को सहकारिता, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि की जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा हसन मुशरीफ को स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय तथा अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। बता दें कि कृषि मंत्रालय पहले मुख्यमंत्री शिंदे के पास था। इसके अलावा भाजपा नेताओं के पास स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल मंत्रालय थे। धर्मराव बाबा आत्राम को खाद्य एवं औषधि मंत्रालय और संजय बनसोडे को खेल और युवा कल्याण दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते साल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों द्वारा बगावत किए जाने के बाद एमवीए की सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने जून 2022 में सीएम बनने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया। वहीं, हाल ही में एक बार फिर महाराष्ट्र में एक पार्टी में बगावत हुई है। इस बार अजित पवार और उनके समर्थक एनसीपी से अलग हुए हैं। इतना ही नहीं एनसीपी से अलग होकर वे भी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बन गए हैं।


दो जुलाई को ली थी शपथ
दो जुलाई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार और उनकी पार्टी के आठ अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। इस चौंकाने वाले कदम से शरद पवार के नेतृत्व वाले संगठन में विभाजन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed