{"_id":"650bd2ceb9f515f0e6007083","slug":"shilong-sumo-driver-found-bag-full-drugs-worth-rs-2-crore-cm-will-reward-the-driver-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: सूमो ड्राइवर ने पकड़वाई दो करोड़ रु. की नशीली दवाओं की तस्करी, सीएम ने किया सम्मान करने का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: सूमो ड्राइवर ने पकड़वाई दो करोड़ रु. की नशीली दवाओं की तस्करी, सीएम ने किया सम्मान करने का एलान
Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
सार
मेघालय में एक सूमो चालक की सूझबूझ से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिलांग में चालक की सतर्कता से नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
Drugs seized
- फोटो : ANI
विस्तार
मेघालय में एक सूमो चालक की सूझबूझ से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिलांग में उसकी सतर्कता से नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री कॉनरॉड के संगमा ने चालक को पुरस्कृत करने का एलान किया है।
विज्ञापन
सीएम ने किया ट्वीट
उन्होंने अपने एक्स पर लिखा है कि पुलिस-सार्वजनिक सहयोग के माध्यम से एक बड़ी सफलता! शिलांग में, बुधवार रात 2 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी नशीली दवाओं का भंडाफोड़ हुआ। वहीं जो बात इस सफलता को सबसे अलग बनाती है, वह है एक सूमो चालक की सतर्कता, जिसने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
सूमो ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को एक संदिग्ध बैग के बारे में सूचित किया। सूमो ड्राइवर को उसकी त्वरित सोच और साहस के लिए बहुत-बहुत बधाई। उसकी ईमानदारी के लिए उसे उचित पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूमो चालक होगा पुरस्कृत
मुख्यमंत्री के ट्वीट के मुताबिक एक सूमो ड्राइवर को एक संदिग्ध बैग दिखाई दिया था, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर उस बैग की तलाशी ली और उसमें से नशीली दवाओं को बरामद कर बैग जब्त कर लिया। वहीं सूमो चालक को उसकी सतर्कता और साहस के लिए बधाई दी है और उसे पुरस्कृत करने की बात कही है।