फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiela dikshit said rahul is still not mature please give him some more time

बदल रही है राजनीति, राहुल को टाइम दीजिएः शीला

Sat, 25 Feb 2017 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
shiela dikshit said rahul is still not mature please give him some more time
शीला दीक्षित, राहुल गांधी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा है कि राहुल गांधी अभी मैच्योर नहीं हुए हैं। उन्हें थोड़ा और वक्त देना चाहिए। बता दें कि गुरुवार को आए बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी की खूब आलोचना हो रही है। शीला दीक्षित से पूछा गया था कि आखिर क्यों राहुल गांधी के जोर-शोर से प्रचार के बावजूद कांग्रेस विभिन्न राज्यों में पिछड़ती जा रही है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शीला दीक्षित ने कहा कि अभी हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। बदलाव का स्तर मौजूदा पीढ़ी के साथ-साथ राजनीति में भी आ रहा है। राजनीतिक भाषा में भी काफी बदलाव आ गया है। शीला दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जो कहा उसकी उम्मीद नहीं की जा सकती थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही शीला दीक्षित ने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि राहुल गांधी अभी उम्र के सिर्फ 40वें दौर में ही है। वह अभी मैच्योर नहीं हुए हैं। इस उम्र में उनसे पूरी तरह परिपक्व होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें थोड़ा और टाइम दीजिए। शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस इन सभी बदलावों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब शीला दीक्षित से पूछा गया कि राहुल को और कितना टाइम चाहिए तो उन्होंने कहा कि राहुल ने अब तक काफी कुछ सीखा है। वह पार्टी की बैठकों में जाते हैं और सबसे अहम कि वो अपने दिल की बात कहते हैं। शीला दीक्षित ने कहा कि राहुल अकेले शख्स हैं जो किसानों, गरीबों और वंचितों की बात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed