{"_id":"57f41c424f1c1b8d32270e37","slug":"sheila-dikshit-will-not-contest-in-up-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित नहीं लड़ेंगी यूपी से चुनाव, अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शीला दीक्षित नहीं लड़ेंगी यूपी से चुनाव, अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने अपनी मंशा से कांग्रेस आलाकमान को भी अवगत करा दिया है। हालांकि शीला दीक्षित कहती हैं कि यह उनका अपना फैसला है। पार्टी आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा। शीला चाहती हैं कि वह चुनाव लड़ने की बजाय पूरे प्रदेश में घूमकर कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव जितवाएं।
शीला दीक्षित के यूपी में चल रहे दौरों के बीच लगातार उनके चुनाव क्षेत्र को लेकर भी खबरें आ रही थीं । कभी उनके लखनऊ से तो कभी दिल्ली से सटे नोएडा से चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। शीला दीक्षित ने इस तरह के सभी कयासों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह खुद कहीं से उम्मीदवार नहीं होंगी।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में शीला दीक्षित ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी एक विधानसभा क्षेत्र में नहीं बंधना चाहती। पूरे प्रदेश में घूमकर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। खुद चुनाव लड़ने से एक विधानसभा पर अधिक फोकस करना होगा। जबकि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को बेहतर स्थान पर लाना उनका लक्ष्य है।

शीला दीक्षित
यूपी में कांग्रेस को सत्ता के करीब लाने के लिए पार्टी ने दिल्ली में परखी और लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 27 साल बाद यूपी में वापसी के लिए जो राजनीतिक खाका खींचा है उसमें पार्टी से अलग हुए ब्राह्मणों को करीब लाने और दिल्ली के विकास का मॉडल सामने रखकर यूपी में उनकी छवि को भुनाने की तैयारी की है।
शीला दीक्षित को यूपी में फेस बनाने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का है। दो महीने से लगातार यूपी का दौरा कर रही शीला दीक्षित के मैदान में उतरने का फायदा कहीं न कहीं कांग्रेस को जमीन पर दिख रहा है।