फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheila Dikshit says Family feud of sp will beneficial for congress

मुलायम के कुनबे में दरार सपा को भारी पड़ेगी : शीला

Mon, 17 Oct 2016 04:15 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 04:15 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit says Family feud of sp will beneficial for congress

शीला दीक्षित ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में कलह का सत्तारूढ़ दल सपा को आगामी चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ने रविवार को कहा कि सपा के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए हमारे संपर्क में हैं।

विज्ञापन


शीला दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। सपा के जो नेता पार्टी में झगड़े से नाराज हैं , उनके पास कांग्रेस में जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं हैं। प्रदेश में 27 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ वरिष्ठ नेताओं के अलावा सपा के कई मध्य स्तर के नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेता कांग्रेस में इसलिए आना चाहते हैं क्योंकि वह भाजपा और बसपा में नहीं जा सकते। शीला ने कहा कि सपा के कई विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल के शुरू में विधानसभा का चुनाव है। सपा में मुलायम सिंह यादव, उनके भाई शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में मनमुटाव चल रहा है, जिस कारण सपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को कहा था कि अखिलेश चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होंगे। चुनाव के बाद विधायक मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed