{"_id":"61442229a4daa52a13182a1c","slug":"shefali-juneja-became-the-president-of-icao-after-12-years-an-indian-got-the-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: शेफाली जुनेजा बनीं आईसीएओ की अध्यक्ष, 12 साल बाद किसी भारतीय को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: शेफाली जुनेजा बनीं आईसीएओ की अध्यक्ष, 12 साल बाद किसी भारतीय को मिली जिम्मेदारी
Fri, 17 Sep 2021 10:35 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:35 AM IST
सार
शेफाली जुनेजा इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन में भारत की प्रतिनिधि थीं। वह पहली महिला हैं जो इस समिति की अध्यक्षता करने जा रही हैं।
विज्ञापन
शेफाली जुनेजा
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात के नियमों व सिद्धांतों का पालन करवाने वाले इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष शेफाली जुनेजा को चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। गौरतलब है कि भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि 12 साल के बाद किसी भारतीय को यह जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले शेफाली जुनेजा आईसीएओ में भारत की प्रतिनिधि थीं।
विज्ञापन
बता दें आईसीएओ अंतरराष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है। यह वायु यातायात की योजनाओं का पालन करवाने वाली और सुरक्षित व क्रमवार विकास को सुनिश्चित करने वाली समिति है।
विज्ञापन