{"_id":"58a55df24f1c1b5833d87026","slug":"shatrughan-sinha-wishes-good-luck-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्रचारक की सूची में शामिल न किए जाने से 'शॉटगन' मायूस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्टार प्रचारक की सूची में शामिल न किए जाने से 'शॉटगन' मायूस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देखने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा लेकिन फिर भी उनकी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कहा कि, 'पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है, वरना मैं तो लंबे समय तक बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक के रुप सहयोग दे चुका हूं। यहां तक की अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय में भी मुझे स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया था'।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि, "बिहार चुनाव के वक्त भी मेरे को स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा गया था और ना ही चुनाव में इस्तेमाल किया गया, जिसका नतीजा बीजेपी की हार के रूप में सामने आया था। फिर भी बिहार की हार से बीजेपी ने अभी तक सबक नहीं लिया"।
विज्ञापन
बिहार के साथ संबंध पर सिन्हा ने बोला "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ मेरी निकटता का कारण उनके साथ मेरे स्नेहशील और पारिवारिक संबंध हैं"।