फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha slams BJP government on Rafale Deal

राफेल सौदे को लेकर भाजपा पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- एचएएल को अलग क्यों रखा गया

Mon, 15 Oct 2018 01:45 PM IST
मुजफ्फरनगर, भाषा
मुजफ्फरनगर, भाषा Updated Mon, 15 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha slams BJP government on Rafale Deal

भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल विमान सौदे को लेकर केंद्र की, अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की है। सिन्हा ने कहा कि फ्रांसीसी प्रकाशन ने वहां के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से खबर दी थी कि भारत सरकार ने इस सौदे के लिए फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के सहयोगी के तौर पर रिलायंस डिफेंस का नाम प्रस्तावित किया था।

विज्ञापन


जिले के तावली गांव में रविवार को आयोजित किसानों की पंचायत कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि यह सवाल पूछा जा रहा है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसी अनुभवी कंपनी को अलग क्यों रखा गया और राफेल सौदे के लिए एक नयी कंपनी को ठेका क्यों मिला। बिहार से भाजपा के सांसद ने सभी विपक्षी नेताओं से 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी किसानों को संबोधित किया। फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 58 हजार करोड़ रूपये के सौदे को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed