फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha said being PM does not make anyone the wisest in the country

बीजेपी के 'शत्रु' का मोदी पर तंज, कहा- 'पीएम बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बनता'

Fri, 11 May 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 May 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha said being PM does not make anyone the wisest in the country
शत्रुघ्न सिन्हा-नरेंद्र मोदी

बिहार के पटना साहिब से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल जाते हैं जिससे उनकी नाराजगी साफ दिखाई देती है। अब एक बार फिर कर्नाटक चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आक्रामक रुख पर नाराजगी जताते हुए उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कर्नाटक चुनाव को लेकर तीन ट्वीट किए और पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता बल्कि पीएम बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन


सिन्हा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- "सर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। धन शक्ति के बजाए जन शक्ति प्रबल होगी। हालांकि मुझे एक स्टार प्रचारक के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया जैसे बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य में भी नहीं किया गया था। कारण हम सभी को बेहतर तरीके से मालूम है।"
विज्ञापन

 
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं एक पुराने दोस्त, साथी और शुभचिंतक, समर्थक और पार्टी के सदस्य के तौर पर नम्रतापूर्वक आपको सुझाव देता हूं कि हमें सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए। एक-दूसरे पर निजी आक्षेप ना लगाएं। शिष्टाचार बनाए रखते हुए मुद्दों को बेहतरीन तरीके से पेश करें। पीएम पद की मार्यादा और गरिमा को बरकरार रखा जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- "आखिर हम क्यों बेतुके ढंग की परिभाषाओं को लेकर आ रहे हैं। जैसे कि पीपीपी मॉडल की बात करते हुए आपने पुदुच्चेरी, पंजाब और परिवार बताया था। परिणामों की घोषणा 15 तारीख को होगी। कुछ भी हो सकता है। पीएम होना किसी को बुद्धिमान नहीं बनाता है। पीएम बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं होती है। केवल बहुमत चाहिए।"

बता दें कि इससे पहले भी कई मुद्दों पर सिन्हा ने पार्टी के रुख से अलग बयान दिए हैं जिसकी वजह से सरकार की फजीहत होती रही है। गुजरात चुनाव के दौरान जब पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के नेताओं द्वारा पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात करने का मुद्दा उठाया था तो उस समय भी शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी की नसीहत दे डाली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed