{"_id":"5adb65224f1c1b61098b5aff","slug":"shatrughan-sinha-gave-open-challenge-to-bjp-said-for-which-auspicious-time-bjp-is-waiting-for","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यशवंत के पार्टी छोड़ते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने दी BJP को खुली चुनौती, कहा- कार्रवाई करके दिखाए पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यशवंत के पार्टी छोड़ते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने दी BJP को खुली चुनौती, कहा- कार्रवाई करके दिखाए पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने भाजपा को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी चुनौती दी है। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के एलान के बाद पटना साहिब से सांसद ने यह बात कही।
शत्रुघ्न कई बार पार्टी लाइन से अलग राय व्यक्त कर चुके हैं। वह नोट बंदी, जीएसटी के क्रियान्वयन और कश्मीर नीति को लेकर मोदी सरकार पर कई बार निशाना साध चुके हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने सुना है कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही मेरे खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। क्या वे मजबूर हैं, या मुझे निकालने के लिए मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, भाजपा नेतृत्व जब चाहे कार्रवाई कर सकता है। लेकिन उन्हें न्यूटन का तीसरा नियम याद होना चाहिए। हर क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने कहा, मैंने छोड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। मैंने हमेशा कहा है कि यह मेरी पहली और आखिरी पार्टी है। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। यह दूसरी बात होगी कि वो मुझे निकाल दें। जब तक मैं पार्टी में हूं, मैं मर्यादा नहीं तोड़ूंगा।

बोले, लोग का कहना है कि ये सरकार अलीबाबा, 40 चोर है...
सिन्हा ने यह टिप्पणी उसी कार्यक्रम में की, जिसमें पार्टी के एक दूसरे वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने लोकतंत्र खतरे में होने का दावा करते हुए भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया। यह कार्यक्रम राष्ट्र मंच की ओर से पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया था।
इस मंच का गठन यशवंत सिन्हा ने इसी वर्ष जनवरी में किया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद, टीएमसी और सपा जैसे कई भाजपा विरोधी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। शत्रुघ्न ने कहा कि वह इस मंच से यशवंत सिन्हा से अपने संबंधों के चलते जुड़े हैं।
यूपी के नतीजे ईवीएम से आए या किसी और तरह, पता नहीं...
बिहार, यूपी और गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल न किए जाने से नाराज शत्रुघ्न ने कहा, वह यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे देखकर हैरान थे। यह सब कैसे हुआ। मुझे नहीं पता कि ये परिणाम ईवीएम से आए या कुछ और तरीके से। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।
बोले, लोग का कहना है कि ये सरकार अलीबाबा, 40 चोर है...
नोट बंदी और जीएसटी के फैसले से लोगों को हुई परेशानी का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, लोगों का कहना है कि ये सरकार ‘अलीबाबा और 40 चोरों’ की तरह लगती है।