फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashikant Shinde new president of Maharashtra NCP (SP)

महाराष्ट्र: शशिकांत शिंदे बने एनसीपी-एससी के नए अध्यक्ष, जयंत पाटिल ने हाल ही में दिया था इस्तीफा

Tue, 15 Jul 2025 06:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 06:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे को मंगलवार को महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने जयंत पाटिल की जगह ली है। 

विज्ञापन
Shashikant Shinde new president of Maharashtra NCP (SP)
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव से ठीक पहले शशिकांत शिंदे को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। सात साल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे जयंत पाटिल के इस्तीफे के बाद शशिकांत शिंदे को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

जयंत पाटिल ने शशिकांत के नाम का प्रस्ताव रखा
शशिकांत शिंदे पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज और भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले से चुनाव हार गए थे। पूर्व मंत्री शशिकांत पार्टी प्रमुख शरद पवार के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। मंगलवार को एनसीपी (एसपी) की बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शशिकांत के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद शशिकांत को सर्वसम्मति से प्रदेश का अध्यक्ष चुना लिया गया।

विज्ञापन

बैठक में शरद पवार ने मंच से कहा कि अध्यक्ष पद के लिए उन्हें केवल एक ही नाम मिला है। उन्होंने उपस्थित नेताओं से पूछा कि क्या कोई और नाम प्रस्तावित करना चाहता है या चुनाव लड़ना चाहता है, लेकिन किसी ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद शिंदे के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए शरद पवार ने जयंत पाटिल को सात वर्षों तक राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहने के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। शशिकांत अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के गठन के समय से ही पवार के साथ रहे हैं। एनसीपी के विभाजन के बाद भी उन्होंने पवार का साथ नहीं छोड़ा। शशिकांत को पश्चिम महाराष्ट्र में पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक माना जाता है। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शशिकांत ने कहा, पार्टी में कई दिग्गज नेता हैं, लेकिन उन्हें यह मौका मिला है। मैं राज्य में विपक्ष की रिक्त जगह को भरने की कोशिश करूंगा।


ये भी पढे़ें: Bombay HC: हाईकोर्ट ने पुराने कबूतरखानों को ढहाने पर लगाई रोक, दाना डालने को लेकर दिया ये आदेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed