फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor to receive France's highest civilian award, party leaders congratulate him

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, बधाइयों का लगा तांता

Thu, 11 Aug 2022 07:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 11 Aug 2022 07:21 PM IST
सार

कई कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस की केरल इकाई और राज्य की युवा कांग्रेस इकाई ने भी तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर को बधाई दी।

विज्ञापन
Shashi Tharoor to receive France's highest civilian award, party leaders congratulate him
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी'ऑनर से सम्मानित किए गए हैं। पार्टी के कई नेताओं ने उन्हेंइस  प्रतिष्ठित सम्मान पर बधाई दी है। फ्रांसीसी सरकार उन्हें उनके लेखन और भाषणों के लिए सम्मानित करने जा रही है। दिल्ली में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने थरूर को पत्र लिखकर इस सम्मान के बारे में जानकारी दी है। थरूर ने जवाब में कहा, जो फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोता है, भाषा से प्यार करता है और संस्कृति की प्रशंसा करता है, मैं इस तरह से पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के प्रति मेरी कृतज्ञता और प्रशंसा जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने लायक समझा।  

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई 
कई कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस की केरल इकाई और राज्य की युवा कांग्रेस इकाई ने भी तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर को बधाई दी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं यह सुनकर जबरदस्त उत्साहित हूं कि थरूर को उनकी असाधारण विद्वता और ज्ञान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। ट्विटर पर चौधरी को जवाब देते हुए थरूर ने कहा, बहुत बहुत धन्यवाद @adhirinc, सम्मान का हमेशा स्वागत है, और आपकी प्रशंसा इसे और अधिक मूल्यवान बनाती है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव, प्रद्युत बोरदोलोई, मोहम्मद जावेद, प्रवीण चक्रवर्ती और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एम के मुनीर ने भी थरूर को बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed