{"_id":"66544c3bcfd7923bb906aa04","slug":"shashi-tharoor-shashi-tharoor-revealed-his-favorite-word-on-election-stance-know-the-meaning-of-defenestrate-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: शशि थरूर ने मौजूदा चुनावी रुख पर अपना पसंदीदा शब्द बताया, जानें defenestrate का मतलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: शशि थरूर ने मौजूदा चुनावी रुख पर अपना पसंदीदा शब्द बताया, जानें defenestrate का मतलब
Mon, 27 May 2024 02:32 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 27 May 2024 02:32 PM IST
सार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया कि चुनावी रुख का उनका पसंदीदा शब्द डिफेनेस्ट्रेट है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया कि चुनावी रुख का उनका पसंदीदा शब्द डिफेनेस्ट्रेट है। वैसे तो शशि थरूर हमेशा ही अपने भाषणों, लेखों और सोशल मीडिया पोस्ट में अंग्रेजी के शब्द के प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं।
हाल ही में उन्होंने देश के मौजूदा माहौल को व्यक्त करने के लिए अपने पसंदीदा शब्द डिफेनेस्ट्रेट (defenestrate) का इस्तेमाल किया। उन्होंने रविवार को अपने एक्स पर पोस्ट किया कि ईमानदारी से कहूं तो इससे मेरी कोई गलती नहीं है। जालंधर में मुझसे एक मीडियाकर्मी ने मेरा पसंदीदा बड़ा शब्द पूछा था। और मैंने उनकी बात मानते हुए बता दिया।
बता दें कि शशि थरूर पहले भी प्रतिद्वंदी दलों पर कटाक्ष करने के लिए उन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो ज्यादा प्रचलित नहीं हैं। अब पिछले साल जब एक यूक्स यूजर ने उन्हें भाजपा के नेहरू जुनून के लिए शब्द साझा करने का पूछा तो थरूर ने बताया कि वह शब्द मलफिएसेंस है। जिसका मतलब है कि किसी अधिकारी या नेता द्वारा दुर्व्यवहार करना।
थरूर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए प्रचार करने के लिए सप्ताहांत में पंजाब में थे। तब वहां किसी मीडियाकर्मी ने उनसे बात क। 68 वर्षीय शशि थरूर ने पंजाब के जालंधर में दिए गए बयान की एक रिपोर्ट के साथ टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की कटिंग की तस्वीर पोस्ट की।
थरूर ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा शासित सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है। उनके प्रयोग किए गए डिफेनेस्ट्रेट शब्द का अर्थ है किसी वस्तु या व्यक्ति को खिड़की से बाहर फेंकना।
शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद हें, जो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चौथे कार्यकाल की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Honestly not my fault. A journalist at the Jalandhar press conference asked for my “favourite big word” for the current situation. As some of you know, I usually tend to oblige… pic.twitter.com/HjMfIP0iyA
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 26, 2024