{"_id":"5b718ffc42c79202f31b1865","slug":"shashi-tharoor-said-national-threat-if-rbi-notes-being-printed-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर ने सरकार से पूछा- क्या चीन में छप रहे भारतीय नोट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शशि थरूर ने सरकार से पूछा- क्या चीन में छप रहे भारतीय नोट?
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चीन के मीडिया में आई खबरों के आधार पर केंद्र सरकार से जानना चाहा है कि क्या भारतीय करेंसी चीन में छापी जा रही है। दरअसल साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट कि एक रिपोर्ट को आधार बनाकर थरूर सररकार स्पष्टीकरण मांगा है कि जिसके मुताबिक भारत, नेपाल, बांग्लादेश, मलयेशिया, थाइलैंड समेत कई देशों की करेंसी चीन के प्रिंटिंग प्रेसों में छप रही हैं।
विज्ञापन
थरूर ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और वित्त मंत्री पीयूष गोयल को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि अगर ये सच है तो राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसका घातक असर हो सकता है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के लिए इसकी नकल करना और आसान हो जाएगा। ऐसे में दोनों नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर सच क्या है।
विज्ञापन