फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Reply On Fighting Congress President Election

Shashi Tharoor: क्या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे थरूर? उन्होंने खुद दिया इसका जवाब

Tue, 30 Aug 2022 10:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Aug 2022 10:55 AM IST
सार

शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन
Shashi Tharoor Reply On Fighting Congress President Election
कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बात कर इस मामले को स्पष्ट कर दिया है। थरूर ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। मैं बस वही कहूंगा जो मैंने अपने आर्टिकल में लिखा है। कांग्रेस पार्टी में चुनाव होते हैं तो वह पार्टी के लिए ही अच्छा होगा। बता दें सोमवार देर शाम अटकलें चल रही थीं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। अटकलों में यह भी कहा गया कि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है लेकिन वह जल्द ही इस पर निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन


थरूर ने आर्टिकल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की
हालांकि, थरूर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह इस मुकाबले में शामिल होंगे या नहीं। उन्होंने मलयालम के दैनिक अखबार मातृभूमि में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का आह्वान किया है। इस लेख में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन


जी-23 नेताओं के समूह में शामिल थे शशि थरूर
थरूर ने कहा कि एआईसीसी और पीसीसी प्रतिनिधियों से पार्टी के सदस्यों को यह फैसला करने की अनुमति देने से कि इन प्रमुख पदों पर पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, इससे आने वाले नेताओं के समूह को वैध बनाने और पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उन्हें विश्वसनीय जनादेश देने में मदद मिलेगी। बता दें कि शशि थरूर भी उन 23 नेताओं के समूह में शामिल थे, जिन्होंने 2020 में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक शुरुआत: थरूर
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक शुरुआत है, जिसकी कांग्रेस को सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के लिए कई उम्मीदवार सामने आएंगे। पार्टी तथा देश के लिए अपने विचारों को सामने रखना निश्चित तौर पर जनहित को जगाएगा। थरूर ने कहा कि हालांकि, पार्टी को पूरी तरह से पुनर्जीवित करने की जरूरत है, लेकिन नेतृत्व के जिस पद को तत्काल भरने की जरूरत है वह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद है।

थरूर ने कहा कि चुनाव के अन्य लाभकारी प्रभाव भी हैं - उदाहरण के लिए, "हमने हाल ही में नेतृत्व की दौड़ के दौरान ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी में वैश्विक रुचि देखी है, एक घटना जिसे हम 2019 में पहले ही देख चुके हैं, जब एक दर्जन उम्मीदवारों ने थेरेसा मे को बदलने के लिए चुनाव लड़ा था, और बोरिस जॉनसन शीर्ष पर उभरे थे"। उन्होंने लिखा, "इस कारण से, मुझे उम्मीद है कि कई उम्मीदवार खुद को पेश करने के लिए आगे आएंगे। पार्टी और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को सामने रखने से निश्चित रूप से जनहित में हलचल होगी।"


दो बार हो चुका हैं कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर चुनाव
1997 में सीताराम केसरी के खिलाफ शरद पवार और राजेश पायलट ने पर्चा भरा था, जहां केसरी को जीत मिली। केसरी को जहां 6224 वोट मिले तो वहीं पवार को 882 और पायलट को 354 वोट मिले थे। दूसरी बार वोटिंग की नौबत 2000 में तब आई, जब सोनिया गांधी को कांग्रेस के भीतर से दिग्गज नेता जीतेंद्र प्रसाद से चुनौती मिली। उस चुनाव में सोनिया गांधी को जहां 7448 वोट मिले, वहीं प्रसाद को कुल 94 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed