फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor hits back at K Muraleedharan, said Who are they, what is their party position

कांग्रेस में अंदरूनी कलह: साथी मुरलीधरन के तंज पर शशि थरूर का पलटवार, पूछा- जो सवाल उठा रहे हैं, वो हैं कौन?

Tue, 22 Jul 2025 03:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 03:02 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के हालिया बयान से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ गई है। मामले में विवाद तब और बढ़ गया जब बीते दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने थरूर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब तक थरूर अपना रुख नहीं बदलते, उन्हें तिरुवनंतपुरम के पार्टी कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाएगा। इसके जवाब में थरूर ने पलटवार करते हुए कहा कि जो आलोचना कर रहे हैं, पहले बताएं कि पार्टी में उनका पद क्या है?

विज्ञापन
Shashi Tharoor hits back at K Muraleedharan, said Who are they, what is their party position
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर दिए गए बयान के चलते उनके खुद की पार्टी में ही उनके लिए नाराजगी बढ़ गई है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर केरल कांग्रेस में देखने को मिल रहा है। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद के मुरलीधरन और थरूर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में जब बीते रविवार को मुरलीधरन ने थरूर पर तंज कसा तो मंगलवार को कांग्रेस सासंद थरूर ने पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग हैं कौन? पार्टी में इनका पद क्या है?

विज्ञापन


बता दें कि थरूर के खिलाफ लगातार आग उगल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री के मुरलीधरन ने रविवार को कहा था कि जब तक शशि थरूर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अपना रुख नहीं बदलते, उन्हें तिरुवनंतपुरम में किसी भी पार्टी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं, इसलिए उन्हें बहिष्कृत करने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: 'जब तक अपना रुख नहीं बदलते तब तक...'; मुरलीधरन ने कसा थरूर के हालिया बयान पर तंज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थरूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया
 मुरलीधरन के बयान पर थरूर ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे बयान दे रहे हैं, मैं जानना चाहता हूं कि वे कौन हैं और पार्टी में उनकी क्या भूमिका है? उन्हें ऐसा कहने का अधिकार किसने दिया? उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी आलोचना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में देश की सीमा पर हुई घटनाओं के संदर्भ में भारतीय सेना और केंद्र सरकार का समर्थन किया।

मैं अपने रुख पर कायम हूं- थरूर
थरूर ने साफ कहा कि मैं अपने रुख पर अडिग हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि देशहित सबसे ऊपर है। पार्टियां सिर्फ देश को बेहतर बनाने का माध्यम होती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब कोई नेता राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर अन्य पार्टियों से सहयोग की बात करता है, तो उसकी अपनी पार्टी ही उसे अविश्वासी' मान लेती है, जो बहुत बड़ी समस्या है।

ये भी पढ़ें:- SC: राष्ट्रपति के 14 सवालों पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, विधेयक को मंजूरी देने की समयसीमा तय करने का मामला

सीएम फेस पर भी खिंचतान
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब मुरलीधरन ने कांग्रेस सांसद थरूर पर हमला बोला हो। इससे पहले मुरलीधरन ने उस सर्वेक्षण को लेकर भी थरूर पर हमला बोला था, जिसमें उन्हें यूडीएफ की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया था। मुरलीधरन ने कहा था कि थरूर को पहले ये तय करना चाहिए कि वो किस पार्टी से हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed