फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar writes to Maharashtra CM Devendra Fadanvis about the Santosh Deshmukh murder case

Beed Sarpanch Murder Case: सरपंच हत्याकांड में शरद पवार ने CM फडणवीस को लिखा पत्र, जानें क्या की मांग

Mon, 06 Jan 2025 12:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को नौ दिसंबर को बीड में एक ऊर्जा फर्म पर जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास के लिए अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर लगातार सियासी हलचल मची हुई है। 
 

विज्ञापन
Sharad Pawar writes to Maharashtra CM Devendra Fadanvis about the Santosh Deshmukh murder case
शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र - फोटो : PTI

विस्तार

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज है। अब एनसीपीएसपी प्रमुख शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को देशमुख हत्याकांड और उसके बाद पूरे राज्य में पैदा हुई स्थिति के बारे में पत्र लिखा है।

विज्ञापन






उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बीड में संतोष देशमुख की मौत के खिलाफ आंदोलन कर रहे सभी जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।



क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कराड को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अभी तक कुल सात आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


सरपंच की हत्या को राजनीति से नहीं जोड़ें: सीएम
इस मामले में सीएम फडणवीस लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे। सीएम ने हाल ही में कहा था, 'बीड मामले में सरकार और पुलिस पूरी ताकत व दृढ़ता से काम कर रही हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देशमुख एक लोकप्रिय सरपंच थे, इसलिए उनकी हत्या को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यहां तक कि अगर आरोपी फरार हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हम उन लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं, जिन्होंने आरोपियों की मदद की। एजेंसियों को मामले की सही तरीके से जांच करने दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या-क्या हुआ? 
  • 28 मई 2024 को विंड मिल कंपनी के कर्मचारियों का अपहरण किया गया। बदले में दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। कहा गया कि अगर काम दोबारा से चालू करना है तो पैसे दे दो। यह कंपनी अपने विंड मिल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधीग्रहण करने वाली थी। 
  • 6 दिसंबर 2024 को घुले की अगुवाई में मासाजोग गांव में स्थित कंपनी की इस साइट पर लोग पहुंचे। इन लोगों ने वहां मौजूद गार्ड और कर्मचारियों पर हमला किया। इसकी सूचना जब सरपंच देशमुख को मिली तो वो भी कुछ गांव वालों को लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों गुटों में झड़प हुई। इसके बाद धुले को गिरफ्तार किया गया। जो बाद में जमानत पर बाहर आ गया। 
  • 9 दिसंबर 2024 को धुले ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले सरपंच देशमुख की कार रोकी और बाद में उनका अपहरण किया। इसके कुछ घंटे बाद ही सरपंच देशमुख का शव मिला।
  • 10 दिसंबर 2024 को मासाजोग गांव के लोग ने इस हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उनके इस प्रदर्शन को मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जारंग का भी साथ मिला। 
  • 11 दिसंबर 2024 को पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर मामला दर्ज किया और अपनी जांच शुरू की। बाद में इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। 
     

वाल्मिक कराड की पत्नी से भी हुई थी पूछताछ
इस मामले में वाल्मिक कराड की पत्नी मंजिली कराड से भी पुलिस ने इस मामले को लेकर पूछताछ की है। सीआईडी ने मंजिली कराड, उनके दो बॉडीगार्ड, अजित पवार गुट के बीड  जिला अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ जांच की है। पुलिस ने बीड के जिला अध्यक्ष संध्या सोनावणे से भी पूछताछ की है। इस पूरे मामले में संध्या सोनावाणे और तीन अन्य की जांच सीआईडी ने की है। इन लोगों से रविवार को आठ घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की गई है। इस पूछताछ के बाद संध्या सोनावणे ने मीडिया को बताया कि राजनीति में रहते हुए हर किसी से संपर्क हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे आगे जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा मैं आगे भी पूछताछ में सहयोग करूंगी। 



कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार बीड में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्थी की स्थिति को लेकर अपनी आंख मूंदे हुए है। कराड को राजनीतिक आशीर्वाद प्राप्त है। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि इस पूरे मामले में सरपंच देशमुख के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed