Maharashtra: अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे शरद पवार, भतीजे अजित बोले- इसमें दो से तीन दिन का समय लगेगा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। पवार ने कहा कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरद पवार राकांपा सुप्रीमो का अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने आज दोपहर में ही इसका एलान किया था। इसके बाद से पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया था और पवार साहेब से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का निवेदन किया था।
इस बीच राकांपा नेता अजित पवार ने कहा कि शरद पवार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे। अजित पवार ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बात करते वक्त यह बात कही। NCP नेता ने कहा कि हमने शरद पवार साहब को बताया कि आपके इस्तीफा देने से कार्यकर्ता बहुत नाराज हैं। आप अध्यक्ष रहें, आपके साथ-साथ आप किसी को कार्याध्यक्ष बना सकते हैं। आप कार्याध्यक्ष को आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा है कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर जाएं। उन्हें इस्तीफा वापस लेने पर सोचने के लिए 2-3 दिन का वक्त चाहिए।
यह भी पढ़ें- शरद पवार की कहानी : 27 की उम्र में विधायक, तीन बार CM बने, इंदिरा से बगावत, सोनिया विरोध में पार्टी बनाई
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। पवार ने कहा कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर होना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- NCP: दो दशक बाद एनसीपी के अध्यक्ष पद से हटे पवार, क्यों बनी पार्टी और कैसा रहा इसका सफर, जानें सब कुछ?
पिछले हफ्ते भी पवार ने मुंबई में आयोजित युवा मंथन कार्यक्रम में रोटी पलटने की बात कही थी। पवार ने कहा था कि किसी ने मुझे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी होती है और अगर सही समय पर नहीं पलटी तो वो कड़वी हो जाती है। अब सही समय आ गया है रोटी पलटने का, उसमें देरी नहीं होनी चाहिए। इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आग्रह करूंगा की वो इस पर काम करें।
यह भी पढ़ें- शरद पवार के इस्तीफे के मायने: सुप्रिया या अजित, कौन होगा अगला अध्यक्ष, NCP में बदलाव के पीछे की क्या कहानी?
पवार का ये बयान ऐसे समय आया था, जब उनके भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार के नए राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं हैं। दावा किया जा रहा है कि वह भाजपा के साथ हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, अजित पवार इन अटकलों को खारिज भी कर चुके हैं।
#WATCH | "...we told him (Sharad Pawar) that workers are quite upset. We also told him that party workers want him to remain the party president along with having a working president. He said he will rethink his decision & requires 2-3 days...": NCP leader Ajit Pawar on Sharad… pic.twitter.com/8Fjb41QdDD
— ANI (@ANI) May 2, 2023