फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar Says Registering cases against opposition leaders, is one of the main projects of the Center

शरद पवार बोले: विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराना, गिरफ्तार करवाना केंद्र की प्रमुख परियोजनाओं में से एक

Wed, 21 Sep 2022 03:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

शरद पवार ने कहा कि जब भी उन्हें (सरकार को) चुनाव के नतीजों को लेकर संदेह होता है तो इस प्रकार के कदम महत्वपूर्ण कार्य के तौर पर उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
Sharad Pawar Says Registering cases against opposition leaders,  is one of the main projects of the Center
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराना और उन्हें गिरफ्तार करवाना केंद्र की प्रमुख परियोजना है। पवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप आज का समाचार पत्र देखेंगे तो उसमें केंद्रीय जांच एजेंसियों ने किस तरह विपक्षी दलों व उनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज की है उसका पूरा ब्योरा है। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराना और उन्हें गिरफ्तार करवाना केंद्र की प्रमुख परियोजना है। 

विज्ञापन


पवार ने कहा कि जब भी उन्हें (सरकार को) चुनाव के नतीजों को लेकर संदेह होता है तो इस प्रकार के कदम महत्वपूर्ण कार्य के तौर पर उठाए जाते हैं। समाज के सामने मौजूद चुनौतियों और मुद्दे दरकिनार रख दिए जाते हैं। राकांपा नेता ने कहा कि हम इसका राजनीतिक तरीके से जवाब देंगे। 
विज्ञापन


पात्रा चॉल घोटालें में शरद पवार पर भी आरोप
पात्रा चॉल के पुनर्विकास से जुड़े धनशोधन के मामले की प्रमुख गवाह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कथित तौर पर कहा है कि 2008-09 में इलाके के कुछ निवासियों ने चॉल के पुनर्विकास के लिए स्थानीय राजनेताओं के माध्यम से राकांपा प्रमुख शरद पवार से संपर्क किया था। इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत भी एक आरोपी हैं। मामले की जांच ईडी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवाह ने ईडी से कहा कि विभिन्न बैठकों के बाद संजय राउत, प्रवीण राउत, एचडीआईएल (हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) के राकेश वधावन से परियोजना का काम संभालने को कहा गया। ईडी ने मामले में एक पूरक आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी ने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले पवार को एक नोटिस भी जारी किया था, लेकिन एजेंसी ने बाद में कहा था कि पवार के जांच में शामिल होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed